गजबः पुलिस ने काटा चालान तो महिला पर आए देवता, चालान माफ होते ही हुए शांत..लोगों में फूटा गुस्सा

आपने व्यक्ति पर देवी या देवता प्रकट होते सुना और देखा होगा। लेकिन ये आपने ज्यादातर किसी पूजा मंदिर आदि में ही देखा होगा। लेकिन पौड़ी से एक अजब ही मामला सामने आया है। यहां पौड़ी में पुलिस ने जब एक महिला का चालान काटने के लिए स्कूटी रोकी तो अचानक महिला की भाव भंगिमाओं में परिवर्तन हो गए औऱ वो स्थानीय सिद्धपीठ की देवियों के नाम लेने लगी। बताया जा रहा है महिला पर देवता आ गए थे। जिस कारण महिला के तेवर ही बदल गए।  जिसके बाद पुलिस ने भी चालान माफ कर दिया तब जाकर महिला शांत होकर घर चली गयी।

 

घटना का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया तो लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। वायरल वीडियों को तेजी से आग की तरह फैल गया। जिसके वायरल होने के बाद लोगो में आक्रोश है। लोगो का कहना है  इस तरह से यह धार्मिक भावनाओ से खिलवाड़ किया गया। लोग महिला पर कार्यवाही करने की अपील कर रहे है। साथ ही महिला से माफी मांगने को भी कह रहे है।

वहीं महिला का कहना है कि चालान की वजह से नही समाज मे हमारी सांस्कृतिक परम्पराओ से छेड़छाड़ हो रही  है जिस कारण उन पर देवता अवतरित हुए थे। बता दें कि कुछ लोग ये भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं फायदा उठाने के लिए जान बूझकर ऐसा नाटक भी करती है। ज्योतिष के अनुसार यह ऐसा होता भी है माता अपने भक्तों को कभी निराश नहीं देखती है वह किसी भी रूप में आ सकती है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published.