निम और जिम ने उत्तराखंड का नाम किया रोशन, कर्नल अमित बिष्ट ने एवरेस्ट पर रचा नया कीर्तिमान

उत्तराखंड के नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (निम) उत्तरकाशी और जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (जिम) देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। निम और जिम ने पहलगाम जम्मू कश्मीर के संयुक्त अभियान दल के छह सदस्यों ने एवरेस्ट का सफल आरोहण कर नया कीतिर्मान रचा है। एवरेस्ट आरोहण के लिए निम और जिम का यह पहला संयुक्त अभियान है। जो सफल रहा है।

बता दें कि पर्वतारोहियों में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट भी शामिल है। उन्होंने मंगलवार की सुबह 6.20 बजे सफल आरोहण किया है। गत अप्रैल में यह दल जिम के प्रधानाचार्य कर्नल आईएस थापा के नेतृत्व में एवरेस्ट अभियान के लिए दिल्ली से रवाना हुआ। इस अभियान दल में डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट को दी गई। जबकि अभियान दल के अन्य पर्वतारोहियों में निम के प्रशिक्षक दीप साही, हवलदार अनिल, जिम के प्रशिक्षक हवलदार इकबाल खान, चंदन नेगी एवं महफूज इलाही शामिल हुए।

बता दें कि  निम और जिम संस्थान का पहला संयुक्त अभियान सफल रहा है। इस अभियान से पर्वतारोहण प्रशिक्षण के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। वहीं निम और जिम के इस सफल अभियान को लेकर पद्मभूषण एवं भारत की पहली महिला एवरेस्टर बछेंद्रपाल ने संयुक्त अभियान दल के पर्वतारोहियों को बधाई दी है।1 जून मंगलवार की सुबह एवरेस्ट से निम में सफल आरोहण के शुभ समाचार की सूचना मिली।

Leave a comment

Your email address will not be published.