Home / खबरे / उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने धौली नदी में आई बाढ़, सैकड़ों लोगों के बहने की खबर सरकार ने कहा

उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने धौली नदी में आई बाढ़, सैकड़ों लोगों के बहने की खबर सरकार ने कहा

आज की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले से आई है। बताया जा रहा है कि यहां जोशीमठ में स्थित तपोवन का बांध ग्लेशियर टूटने से टूट गया है। अब तक सोशल मीडिया पर दिख रहे वीडियो में दिख रहा है कि नदी अपना रौद्र रूप ले चुकी है और लोग निचले इलाके में रह रहे लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि इस दौरान बांध क्षेत्र में काम कर रहे कई लोगों के रहने की भी खबर है। हालांकि लोग बहे हैं या नहीं इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। लेकिन वीडियो में जो मंजर दिख रहा है वह वास्तव में भयानक है। देखिए वीडियो

कई लोगों के बहने की सूचना, अ’लर्ट रहें


अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हुआ है…सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक इस तबाही में तपोवन में बांध टूट गया है। ऐसे में नदी विकराल रूप ले चुकी है। हम आपको बकायदा एक वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें नदी का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है।