Home / खबरे / गढ़वाल की डोनल बिष्ट रियलटी शो Bigg Boss 15 में आएगी नज़र, मचाएंगी धमाल

गढ़वाल की डोनल बिष्ट रियलटी शो Bigg Boss 15 में आएगी नज़र, मचाएंगी धमाल

उत्तराखंड के युवा खेल से लेकर बॉलीवुड तक हर क्षेत्र में अपना मुकाम बना रहे हैं। गढ़वाल की बेटी डोनल बिष्ट छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के बाद अब रियलिटी शो बिग बॉस ने नज़र आएगी। मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। इस सीजन में टीवी की मशहूर अभिनेत्री डोनल बिष्ट भी प्रतिभागी के तौर पर नजर आएंगी। डोनल बिग बॉस के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।

आपको बता दें कि डोनल बिष्ट मूलरूप से उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली हैं। वैसे तो डोनल टेलीविजन और वेब सीरीज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं। टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले वह एक न्यूज चैनल में बतौर जर्नलिस्ट काम कर रही थीं। डोनल ने डीडी नेशनल और चित्रहार (2015) को भी होस्ट किया है।

छोटे पर्दे की बात करे तो डोनल सबसे पहले टीवी शो एयरलाइंस में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें “ट्वि्स्ट वाला लव” में लीड रोल मिला। जिसमें वो डॉक्टर शैली के रूप में दिखीं। साल 2015-17 के बीच “कलश- एक विश्वास” में डोनल ने साक्षी देओल की भूमिका निभाई। उन्हें चर्चा साल 2017-18 में आए शो “एक दीवाना था” और “लाल इश्क” से मिली।

डोनल अपने सोशल मीडिया की तस्वीरों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर करीब 1 मिलियन फैन्स उन्हें फॉलो करते हैं। अब दर्शक उन्हें “बिग बॉस 15” में देखने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है डोनल यहां भी अपने अंदाज से फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहेंगी। डोनल के फैंस उन्हें बिग बॉस में देखने के लिए उत्सुक हैं।