खेत में गुडाई कर रहे मजदूरों को दिखी डरावनी चीज, पास से देखा तो मिला इंसानी पंजा, मच गया हड़ंकप

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां पंतनगर में खेत में रविवार को मजदूर गुड़ाई कर रहे थे तभी उन्हे डरावनी चीज दिखाई दी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ध्यान से देखने पर वो इंसानी पंजा नजर आया जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में लग गई। वहीं यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और कौतूहल का विषय बन गई।

जानकारी के मुताबिक पंतनगर के जवाहर नगर में गोलगेट के पास पूर्व प्रधान पूरण सिंह बिष्ट के खेत में किसी इंसान के दाहिने पैर का पंजा मिलने से हड़कंप मच गया। दोपहर लगभग 12 बजे गुड़ाई करते हुए एक मजदूर ने आधे कटे पैर के पंजे को देखा और इसकी सूचना उनको दी। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान पूरन बिष्ट के खेत से 200 मीटर की दूरी पर ट्रेन से कटकर टीडीसी कर्मी इंद्रजीत की मौत हो गई थी। जिसमें उसके दाएं पैर का आधा पंजा भी कट गया था।अंधेरा होने के कारण काफी खोजबीन के बाद भी इंद्रजीत का  पंजा नहीं मिला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अनुमान लगाया जा रहा है कि उसी के पंजे को संभवत कुत्ते आदि घसीट कर खेत तक ले गए होंगे। इंद्रजीत के परिजनों से पुष्टि कर ली गई है कि अंतिम संस्कार के समय उसके पैर का पंजा गायब था।पुलिस ने पंजे को कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी और ग्रामीणों को भी संयम बरतने को कहा गया है।

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published.