Home / खबरे / उत्तराखंड की हैट्रिक गर्ल मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में आएंगी नज़र, जल्द होगा कार्यक्रम का प्रसारण

उत्तराखंड की हैट्रिक गर्ल मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में आएंगी नज़र, जल्द होगा कार्यक्रम का प्रसारण

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया जल्द ही रियलिटी शो में नजर आने वाली है। जहां हरिद्वार के छोटे से गांव से निकलकर टोक्यो ओलंपिक का सफर तय करने वाली हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया पर पूरा देश प्यार लुटा रहा है। वहीं अब वह टेलीविजन के मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा संग हंसी-ठहाके लगाते नजर आएंगी। उन्हें कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट बुलाया गया है।

बता दें कि वंदना कटारिया इन दिनों सपनों की नगरी मुंबई में हैं। जहां उन्होंने प्रोग्राम की शूटिंग में हिस्सा लिया। शो की शूटिंग के लिए वंदना कुछ दिन पहले हरिद्वार से मुंबई गई थीं। वंदना कटारिया जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ में मेहमान के तौर पर नजर आएंगी। उनके साथ स्टार हॉकी प्लेयर रानी रामपाल और सुशीला भी कपिल शर्मा शो दिखेंगी।भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों के साथ शूट किया गया एपिसोड जल्द ही कपिल शर्मा शो में प्रसारित होगा।

आपको बता दें कि देश का नाम रोशन करने वाली हैट्रिक गर्ल वंदना को राज्य सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। साथ ही इस साल तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया है। वंदना हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक के बाद एक 3 गोल लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ वो ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। वंदना के शानदार खेल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइल में पहुंची थी।