बधाई…. उत्तराखंड की मैत्री रावत को गूगल में मिला 55 लाख रुपये का पैकेज, मेहनत के दम पर पाया मुकाम

उत्तराखंड के युवा देश-दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी मेहनत के दम से कामयाबी के झंडे गाढ रहे है। प्रदेश की बेटी मैत्री रावत ने राज्य का नाम रोशन कर दिया है। मैत्री रावत को गूगल में करीब 55 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है। मैत्री की इस कामयाबी से उन्हें बाधाई देने वालों का तांता लग गया है। जहां कोरोना से लोगों की नौकरी छिन गई है। वहीं मैत्री को मिली ये कामयाबी खुशी का सबब बनी है। उम्मीद है वह अपनी मेहनत और काबलियत से देश और प्रदेश का नाम विदेश में रोशन करेगी।

बता दें कि मैत्री रावत ग्राफिक एरा डीम्ड विवि में कंप्यूटर साइंस से बीटेक की छात्रा है।  इससे पहले मैत्री का चयन कोग्नीजेंट, कैब जैमनाई, टीसीएस और इंफोसिस जैसी देश की कई प्रतिष्ठित  कंपनियों में हो चुका है। लेकिन अब गुगल में उनका अंतिम वर्ग में कोडिंग टेस्ट के बाद कई इंटरव्यू के दौर के बाद चयन हुआ है। मैत्री के पिता एयरफोर्स के बाद अब बैंक में कार्यरत हैं। वह परिवार समेत मोहकमपुर में निवास करते हैं।

मैत्री ने अपनी कामयाबी का श्रेय विवि की उच्च गुणवत्तापरक शिक्षा, खुद क्लास लेने वाले ग्रुप के चेयरमैन डा.कमल घनशाला के विजन और माता-पिता को दिया। मैत्री की इस कामयाबी से उनके परिवार में खुशी की लहर है वहीं उनकी इस उपलब्धि पर ग्राफिकएरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने मैत्री को शुभकामनाएं दी और एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके माता -पिता को भी सम्मानित किया गया है।

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published.