Home / खेल / ऋषिकेश की फाइटर बेटी का कमाल, एशियन चेम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीत देश- प्रदेश का नाम किया रोशन

ऋषिकेश की फाइटर बेटी का कमाल, एशियन चेम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीत देश- प्रदेश का नाम किया रोशन

उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। देश दुनिया में राज्य की बेटियों ने अपनी मेहनत लग्न और कामयाबी से फ़तह का परचम लहराया है। इस कड़ी में तीर्थनगरी की शिवानी गुप्ता का नाम जुड़ गया है। शिवानी ने जु-जित्सु चैंपियनशिप में मार्शल आर्ट में भारत को रजत पदक दिलाया है और उत्तराखंड और देश का नाम गौरवान्वित किया है।

ऋषिकेश की मार्शल आर्ट कोच शिवानी गुप्ता ने आबू धाबी यूएई में आयोजित हो रही पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाया है। इसी के साथ उन्होंने 2022 में होने वाले एशियन इंडोर मार्शल आर्ट्स गेम के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। जुजित्सु खेल को अट्ठारहवें एशियाई खेल, जो कि जकार्ता पालेमबांग 2017 के नाम से भी जाने जाते हैं, सम्पूर्ण एशिया की सबसे बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन मध्य  इण्डोनेशिया  के  जकार्ता  और पालेमबांग शहरों में किया गया था। जिसमे जुजित्सु खेल को भी शामिल किया गया। इसके साथ ही आगामी 2022 एशियाई खेल, जो कि उन्नीसवें एशियाई खेल एक बहु-खेल प्रतियोगिता है जो हांगझोऊ, चीन में सितम्बर माह 2022 तक आयोजित होंगी। जिसके लिए शिवानी का चयन हो गया है।

शिवानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरु विनोद लखेरा को दिया है। शिवानी ने कोरोना काल के दौरान अपने गुरु विनोद लखेरा के साथ जु-जित्सु मार्शल आर्ट का अभ्यास जारी रखा। जिसका परिणाम है कि उन्हें पूरी दुनिया के समक्ष अपने भारत देश का परचम लहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित प्रदेश भर में खुशी की लहर है।