उत्तराखंड की बेटी एशिया की सबसे बड़ी कर्राटे चेम्पियनशिप में दिखाएगी अपना जोहर, प्रदेश का नाम किया रोशन

उत्तराखंड की बेटियां दुनिया भर में अपना परचम लहरा रही है। अपनी प्रतिभा और जज़्बे के दम पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए ऋषिकेश की बेटी शिवानी गुप्ता जुजित्सु मार्शल में आबूधाबी में शामिल होने वाली है। शिवानी तिरंगा लहरा कर प्रदेश और देश को गौरवान्वित करने वाली है।

जी हां पांचवी एशियन जु–जित्सु चैंपियनशिप 2021 में शिवानी गुप्ता का चयन हुआ है। शिवानी इस प्रतियोगिता में जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वधान में भारतीय जु–जित्सु टीम में शामिल होते हुए भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता के अपने आप में कई महत्व है। शिवानी की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित प्रदेश भर में खुशी की लहर है।

आपको बता दें कि 13 से 16 सितंबर 2021 तक पांचवी एशियन जुजित्सु चैंपियनशिप आबू धाबी (यूएई) में आयोजित की जा रही है। जिसमें जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा शिवानी गुप्ता का चयन हुआ है। आपको बता दें कि जुजित्सु खेल को अट्ठारहवें एशियाई खेल, जो कि जकार्ता पालेमबांग 2017 के नाम से भी जाने जाते हैं, सम्पूर्ण एशिया की सबसे बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन मध्य  इण्डोनेशिया  के  जकार्ता  और पालेमबांग शहरों में किया गया था। जिसमे जुजित्सु खेल को भी शामिल किया गया।

इसके साथ ही आगामी 2022 एशियाई खेल, जो कि उन्नीसवें एशियाई खेल एक बहु-खेल प्रतियोगिता है जो हांगझोऊ, चीन में सितम्बर माह 2022 तक आयोजित होंगी। आपको बता दें कि हांगझोऊ चीन का तीसरा नगर है जो एशियाई खेलों का आयोजन कर रहा है। इसमें भी जुजित्सु खेल को शामिल किया गया है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published.