Home / अजब गजब / शाबाश…. आव्या रतूड़ी,4 साल की उम्र ने मार्शल आर्ट नेशनल चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, बढ़ाया मान

शाबाश…. आव्या रतूड़ी,4 साल की उम्र ने मार्शल आर्ट नेशनल चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, बढ़ाया मान

बेटियां देश का गौरव बढ़ाती हैं। देवभूमि की बेटियां हर दिन प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इसी कड़ी में  ऋषिनगरी से महज 4 साल की बेटी आव्या रतूड़ी का नाम जुड़ गया है। आव्या  ने मार्शल आर्ट में नेशनल चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीत लिया है। ऋषिकेश की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी (-8 आयु वर्ग ) आव्या रतूड़ी ने स्वर्ण पदक,भाव्या चौहान ने रजत पदक और आव्या तिवाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया है। प्रदेश की बेटियों ने अपनी मेहनत से ये साबित किया है कि जुनून के आगे सब कुछ हार जाता है। बेटियों की खुशी से परिवार -कोच सहित सबमें खुशी लहर है। देव भूमि की शान और बान आव्या और उनकी प्रशिक्षक शिवानी के लिए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं हैं।

बता दें कि आव्या रतूड़ी की इस जीत का श्रेय उनकी प्रशिक्षक शिवानी गुप्ता को जाता है। उन्होंने कड़ी मेहनत से कम उम्र में आव्या को इस कामयाबी तक पहुंचाया। आव्या ने भी खूब मेहनत की और अपने जुनून से सबको मात दे दी।  आपको बता दें कि खेल जगत न्यूजपेपर फाउंडेशन मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश ऑलम्पिक संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन ई काता चैम्पियनशिप 29 मई 2021 से लेकर 31 मई 2021 तक आयोजन किया गया। जिसमें ऋषिकेश के कराटे खिलाड़ियों ने ई काता नेशनल चैम्पियनशिप में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व कर 15 पदक पर कब्जा किया है। सबसे कम उम्र की खिलाड़ी (-8 आयु वर्ग ) आव्या रतूड़ी ने स्वर्ण पदक,भाव्या चौहान ने रजत पदक और आव्या तिवाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया है। जबकि (8-9 आयु वर्ग मे) दिव्यांशी कुडियाल ने रजत पदक व आराध्या गुप्ता ने कास्य पदक हासिल किया। इसी क्रम में (10-11 आयु वर्ग में ) सोनाक्षी पात्रों रजत पदक व
अदिति सेमवाल व भाग्यश्री ने कास्य पदक हासिल किया। (12-13 आयु वर्ग में) दिव्यांशी नकोटी ने कास्य पदक हासिल किया। (16-17 आयु वर्ग मे) शीतल रावल व प्रीति भारद्वाज ने कांस्य पदक हासिल किया

वही बालक वर्ग मे (10-11 आयु वर्ग में) देवाश भट्ट व दिव्यांश भट्ट ने कास्य पदक हासिल किया। इसके अलावा (12-13 आयु वर्ग मे) भुवनेश अग्रवाल ने कास्य पदक हासिल किया व जयवर्धन रमोला ने (14-15 आयु वर्ग मे) कांस्य पदक हासिल कर उत्तराखण्ड राज्य का नाम रोशन किया । पहाड़ टीवी भी बच्ची की हौसला अफ़जाई करता है।