Home / खबरे / शीतलहर और कोहरे ने बढ़ाई आफत उत्तराखंड में ..

शीतलहर और कोहरे ने बढ़ाई आफत उत्तराखंड में ..

राज्य में ठंड अपने चरम पर है और पारा तेजी से लुढ़क रहा है। उत्तराखंड में ठंड कहर ढा रही है। जनवरी की ठंडी शामें ठंड के लिए मजबूर कर रही हैं। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हर जगह ठंड का प्रकोप उत्तराखंड में साफ महसूस किया जा सकता है। कोहरे और क्षेत्र में कम तापमान के कारण ठंड जारी है। वहीं पहाड़ों पर भी तापमान तेजी से गिर रहा है। उत्तराखंड में मौसम अगले कुछ दिनों तक लोगों को परेशान करेगा। 16 जनवरी से आसमान साफ रहेगा, लेकिन बादलों की मौजूदगी भी आंशिक रूप से रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन राज्य के मैदानी इलाकों और हरिद्वार, उधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर शीत लहर के मद्देनजर मौसम विभाग ने एक नारंगी जारी किया है। सतर्क। राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की भी संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार कुछ दिन हरिद्वार, उधमसिंह नगर में शीत लहर लोगों को परेशान रख सकती है और कोहरे की वजह से भी पारदर्शिता में कमी रहेगी, इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने इन दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह सिलसिला अगले दो-तीन दिन तक रह सकता है। वाहन चलाते समय अधिक सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि कोहरे के कारण यातायात संचालन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में आप भी वाहन सतर्कता के साथ चलाएं और बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। चलिए बात करते हैं राजधानी देहरादून की। देहरादून में सुबह-शाम की धुंध के बढ़ने से धूप की तपिश बेहद कम हो गई है। 3 दिनों में अधिकतम तापमान तकरीबन 7 डिग्री तक गिरा है। बीते बुधवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले 2 दिनों तक दून में धुंध जैसी स्थिति बनी रहेगी। आसार जताए जा रहे हैं कि 16 जनवरी के बाद आसमान कुछ-कुछ साफ रहेगा मगर फिर भी बादलों की मौजूदगी रहेगी। मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 3 दिन पहले तक दून में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रहा था मगर अब उसमें गिरावट आई है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने की अपील की है।