अब उत्तराखंड के आपदा पीड़ितों की मदद के लिए CM योगी अये एक्शन में

उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। आपको बताते हैं चमोली जिले में आई आपदा में उत्तर प्रदेश के भी करीब 70 श्रमिक लापता है। हादसे से प्रभावित लोगों को सरकार ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने ऋषि गंगा और तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट में काम कर रहे लोगों की खोज और राहत कामों के लिए तीन मंत्रियों को उत्तराखंड भेजा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और बाढ़ राहत राज्य मंत्री विजय कश्यप उत्तराखंड जा रहे हैं। यह तीनों मंत्री हादसे वाली जगह का दौरा करेंगे और आपदा पीड़ितों को सहायता उपलब्ध करवाएंगे। प्रदेश के जिन जिलों के लोग चमोली आपदा में लापता है, उन जिलों में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया है कि आपदा में प्रभावित हर परिवार से संपर्क किया जाए और उनकी मदद की जाए। आपदा में फंसे बाहर के प्रदेशों के जो लोग अपने घर लौटना चाहते हैं उन्हें लौटने की व्यवस्था करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published.