यह बात तो सभी जानते होंगे कि हिंदू धर्म में किसी भी पूजा पाठ की शुरुआत होने से पहले हम सभी गणेश भगवान का पूजन पहुंचे करते हैं। बिना उनके पुत्र भी कोई भी पूजा सफल नहीं होती ऐसा कहा जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है शुभ तिथि 14 जून 2021 को आने वाली है हम सब मिलकर विनायक चतुर्थी मानाने वाले है। ऐसा माना जाता है कि सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा करने से कामकाज में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होती है और कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाता है। ऐसा बताया जाता है कि पहले भगवान गणेश जी की पूजा करने से कार्यों में लगातार सफलता हासिल होती है।
पार्वती नंदन भगवान गणेश जी सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय हैं। इनकी पूजा से आरंभ किए गए किसी भी कार्य में बाधा नहीं आती है। इसी वजह से इन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है। अगर विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाए तो इससे घर में सौभाग्य और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा अगर विनायक चतुर्थी के दिन कुछ उपाय किए जाए तो इससे आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
विनायक चतुर्थी पर करें ये उपाय
1. आजकल के समय में देखा गया है कि लोग धन से जुड़ी हुई परेशानियों को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। इंसान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करता है परंतु जीवन में किसी तरह से आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं। अगर आप भी ऐसी समस्या से गुजर रहे हैं तो ऐसे में विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की पूजा जरूर कीजिए और उन्हें 8 मुखी रुद्राक्ष अर्पित करें। इस उपाय को करने से धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं और आर्थिक उन्नति भी प्राप्त
2. विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी को चौकोर चांदी का टुकड़ा अर्पित कीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से अगर धन संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो उससे छुटकारा मिल जाता है।
3. अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति किसी न किसी वजह से मानसिक तनाव से गुजरता है। अगर आप भी अधिक मानसिक तनाव में रहते हैं तो ऐसी स्थिति में विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी को शतावरी अर्पित कीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है और जीवन खुशहाल बनता है।
4. अगर घर परिवार में किसी ना किसी बात को लेकर वाद-विवाद, गृह क्लेश होता रहता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी को गेंदे के फूल अर्पित कीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस साधारण से उपाय को करने से घर में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है और सारे कलह -क्लेश दूर हो जाते हैं।
5. दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए आप विनायक चतुर्थी के दिन किसी भी गणेश मंदिर में जाएं और वहां पर हरे रंग के वस्त्र गणेश जी को अर्पित कीजिए। इससे शादी शुदा जिंदगी की परेशानियां दूर हो जाती हैं।