दुनिया में दुर्लभ चीजों की बहुत मांग होती है क्योंकि वह कीमती और अनोखी होती है लोग उन चीजों को खरीदने के लिए लाखों करोड़ों रुपया खर्च करने को तैयार होते हैं ऐसे लोग इन चीजों का संग्रह करने का शौक होता है यही लोग दुनिया भर से होने वाली नीलामी में जाते हैं जहां पर अनोखी चीजों का प्रदर्शन किया जाता है वहां पर अपनी सबसे ऊंची बोली लगाकर उस चीज को खरीद लेते हैं , इसी कड़ी में इन दिनों एक सिक्के की चर्चा खूब हो रही है। नीलामी के दौरान इस दुर्लभ सिक्के को एक शख्स ने 18.9 मिलियन डॉलर यानी 138 करोड़ रुपए में खरीदा है।
ये सिक्का अपनी वैल्यू से कई गुना ज्यादा दाम पर बिका है। शख्स ने इस सिक्के के साथ-साथ एक स्टाम्प टिकट को भी काफी ऊंचे दाम पर खरीदा है। इस कॉइन के अंदर कई खास बाते हैं। इसी वजह से इसको खरीदने के लिए 138 करोड़ रुपए अदा किए गए। दुनिया के कई देशों में ये सिक्का खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
इस सिक्के की नीलामी अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सिक्का साल 1933 का है। उस दौरान इसकी कीमत 1400 रुपए थी। आश्चर्य की बात है कि 1400 रुपए के इस सिक्के को 138 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। वहीं इसके साथ 60 करोड़ रुपए में एक स्टाम्प टिकट की नीलामी भी की गई है।
एक रिपोर्ट की मानें तो इस सिक्के को डबल ईगल कॉइन कहा जाता है। इसका निर्माण साल 1933 में हुआ था। इसका वास्तविक मूल्य 20 डॉलर है। सोने के इस सिक्के के एक तरफ उड़ता हुआ ईगल है तो दूसरी तरफ आगे बढ़ते हुआ लिबर्टी है।
कई लोगों का कहना है कि डबल ईगल कॉइन अमेरिका में प्रचलन में रहे आखिरी सोने के सिक्के थे। इसी के चलते ये काफी दुर्लभ है। यही एक बड़ी वजह रही, जिसके चलते इसे 138 करोड़ रुपयों में खरीदा गया। इससे पहले ये सिक्का शू डिजाइनर और कलेक्टर स्टुअर्ट वीट्जमैन के पास था।
वीट्जमैन ने इसे साल 2002 में 55 करोड़ रुपए में खरीदा था। नीलामी के दौरान ये माना जा रहा था कि ये सिक्का करीबन 73 से 100 करोड़ रुपए के बीच बिकेगा। वहीं जब इसकी कीमत 138 करोड़ लगी तो सभी लोग हैरान थे। इसके अलावा वीट्जमैन के पास एक स्टाम्प टिकट भी था, जिसे 60 करोड़ रुपयों में बेचा गया। ये इकलौता ऐसा स्टाम्प था, जिसे दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र द्वारा मुद्रित किया गया था।