Home / समाचार / फ्रांस की मैरी के पास भागे बिहार के राकेश, हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी, विदेशी दुल्हन को देखने उमड़ी भीड़

फ्रांस की मैरी के पास भागे बिहार के राकेश, हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी, विदेशी दुल्हन को देखने उमड़ी भीड़

दोस्तों भारतीय संस्कृति और सभ्यता न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी बहुत प्रसिद्ध है। अब तो विदेशी भी भारतीय संस्कृति को अपनाने लगे हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक मामले के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें एक विदेशी लड़की ने भारत आकर बिहार के एक लड़के से बेगूसराय में शादी कर ली.इस शादी की चर्चा आगे चल रही है.

हिंदू रीति रिवाज से शादी

फ्रांस के पेरिस में रहने वाली एक युवती ने बिहार के बेगूसराय में रहने वाले एक शख्स से शादी कर ली है. दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। फ्रांस के पेरिस से लड़की ने बिहार के बेगूसराय में आकर शादी कर ली. दोनों ने बीते रविवार की रात शादी की थी. शादी के बाद गांव के लोग विदेशी दुल्हन को देखने के लिए लड़के के घर आने लगे.विदेशी दुल्हन को देखने के लिए लंबी लाइन लगी रही. आपको बता दें कि दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी।

अगले हफ्ते विदेश लौटेंगे दूल्हा-दुल्हन

बता दें कि ये शादी बिहार के बेगूसराय के भवानीपुर कटाहरिया में हुई थी. राकेश कुमार कटारिया के रामचंद्र शाह के पुत्र हैं। वहीं विदेशी लड़की (Forigen Girl) का नाम मैरी लोरी हेरल है. मैरी लोरी हेराल्ड एक व्यवसायी हैं। एक हफ्ते तक साथ रहने के बाद राकेश कुमार और उनकी विदेशी पत्नी पेरिस लौट जाएंगे। राकेश कुमार दिल्ली में टूरिस्ट गाइड का काम करते थे। तभी दोनों मिले।

दोनों की मुलाकात 6 साल पहले हुई थी

आपको बता दें कि आज से करीब 6 साल पहले विदेशी लड़की मैरी लोरी हेराल्ड दिल्ली घूमने आई थीं। अपने दिल्ली दौरे के दौरान राकेश कुमार उनके लिए गाइड का काम कर रहे थे। तभी दोनों मिले।दोनों के बीच बातचीत शुरू होने के बाद करीब 5 साल में प्यार परवान चढ़ने लगा। इसके बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मुलाकात के 6 साल बाद दोनों अब साथ हैं। विदेशी बहुओं की काफी चर्चा है। इंटरनेट पर भी लोग तस्वीरें शेयर कर दोनों के बारे में बातें कर रहे हैं.