हमारे देश के लगभग हर एक व्यक्ति निरामय तो जरूर देखी होगी आजकल आए दिन नए-नए तो आगे प्रोग्राम आ रहे हैं। जिसने रामायण भी कितनी बार दी जा चुकी है लेकिन लोगों के हृदय में अभी भी बसी हुई है सबसे प्रथम रामायण की झलक लोग उसके किसी भी किरदार को कभी नहीं भुला पाए और उन किरदारों को मिला ऑडियंस से अपरंपार प्यार लेकिन एक ऐसे दुखद घटना सामने आई है जिसे सुनकर आपकी आंखों में से भी आंसू आ जाएंगे।
मशहूर पौराणिक टीवी शो रामायण में आर्य सुमंत की भूमिका निभाने वाले एक्टर चंद्रशेखर नहीं रहे। चंद्रशेखर का 98 साल की उम्र में मुम्बई में अपने अंधेरी स्थित घर में आज सुबह 7.10 बजे निधन हो गया। चंद्रशेखर समय से बीमार थे। उन्होंने 50 के दशक में कई फिल्मों में बतौर हीरो काम किया था और बाद में एक चरित्र अभिनेता के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। चंद्रशेखर का पूरा नाम चंद्रशेखर वैद्य था। चंद्रशेखर ने पॉपुलर टीवी शो रामायण में सुमंत का किरदार निभाया थ। वे टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा के नाना थे।
चंद्रशेखर के बेटे प्रोफेसर अशोक चंद्रशेखर ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है। अशोक ने बताया कि उनके पिता चंद्रशेखर का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 3 बजे विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा। चंद्रशेखर की मौत बढ़ती उम्र के चलते होने वाली दिक्कतों की वजह से हुई है। उन्होंने रामायण सीरियल के जरिए दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की थी।
जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी करियर की शुरुआत
चंद्रशेखर ने 50 के दशक में अपने करियर की शुरुआत एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी। कई फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट का रोल निभाने के बाद वो बाद में चंद्रशेखर कई फिल्मों मे हीरो के तौर पर नजर आए और बाद में एक चरित्र अभिनेता के तौर पर उन्होंने अपने पहचान बनाई थी। साल 1923 में हैदराबाद में जन्मे चंद्रशेखर ने 1953 में रिलीज हुई फिल्मकार वी. शांताराम की फिल्म सुरंग में पहली बार हीरो की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वो कवि, मस्ताना, बरादरी, काली टोपी लाल रूमाल, स्ट्रीट सिंगर जैसी कई फिल्मों में बतौर लीड हीरो के तौर पर नजर आए. बाद में हीरो के तौर पर काम नहीं मिलने के चलते चंद्रशेखर ने 60 और 70 के दशक में कटी पतंग, हम तुम और वो, अजनबी, महबूबा, अलग-अलग, शक्ति, शराबी, डिस्को डांसर, नमक हलाल, द बर्निंग ट्रेन संसार, हुकूमत जैसी तमाम फिल्मों म चरित्र भूमिकाएं निभाईं थीं।
टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों का हिस्सा रहे
चंद्रशेखर अपने करियर में कई टीवी शोज के अलावा 110 से ज्यादा फिल्में की हैं। जिनमें से साल 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और 1966 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट सिंगर’ का उन्होंने निर्देशन भी किया है। वहीं 1998 में दूरदर्शन पर रिलीज हुई रामानंद सागर की रामायण में चंद्रशेखर ने आर्य सुमंत का लोकप्रिय किरदार भी निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कुछ सीरियलों में भी काम किया था।