क्रिकेट की दुनिया में पूजे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी एक बार फिर मां बनने की उम्मीद कर रहे हैं. हालाँकि, इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई कारण हैं जो इस ओर इशारा करते हैं। बता दें कि साक्षी सिंह धोनी ने आज ही के दिन अपना 33वां जन्मदिन मनाया है। बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि साक्षी एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं।
वैसे इससे पहले भी साक्षी का बेबी बंप दिखाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दरअसल, 15 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. इस बीच महेंद्र सिंह की पत्नी साक्षी सिंह और उनकी बेटी जीवा उनके साथ मैदान पर जीत का जश्न मनाने के लिए नजर आईं. इस दौरान ली गई एक तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि साक्षी दोबारा मां बनने वाली हैं।
इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने भी साक्षी के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि की थी. प्रियंका रैना के अनुसार, साक्षी उस समय चार महीने की गर्भवती थी और दंपति 2022 में फिर से माता-पिता बनने की उम्मीद कर रहे हैं।
हाल के दिनों की बात करें तो बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान भी साक्षी धोनी ने ढीले-ढाले कपड़े पहने हुए थे। जो इस ओर इशारा कर रहा है कि साक्षी के प्रेग्नेंट होने की खबर महज अफवाह नहीं है.