प्रसिद्ध भविष्यवेत्ता नास्त्रेदमस की चौकाने वाली 7 भविष्यवाणीयाँ, दुनिया के लिए 2021 होगा सबसे बुरा

आने वाला समय क्या लेकर आएगा यह किसी को पता नहीं होता। भविष्य अपने अंदर में क्या छिपाए है किसे पता, पर भविष्य को जानने की जिज्ञासा हमेशा से मानव रही है। कई सदियों पहले फ्रांसीसी भविष्यवेत्ता माइकल दि नास्त्रेदमस ऐसी ही कई भविष्यवाणी कर गए हैं।

2021 को लेकर भी उन्होंने कई पूर्वाग्रह बताये हैं, उनके अनुसार साल 2021 सबसे हिंसक वर्ष होगा। आइये जानते 2021 के बारे में क्या हैं नास्त्रेदमस की भविष्यवाणीयाँ।

2021 में होगी नए युग की शुरुआत

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष 2021 में नए युग की शुरुआत होगी। कई देश आप में टकराएंगे, देशों के आपस में तनाव बढ़ेगा। 2021 में सदी का सबसे बड़ा संकट आएगा।

लोग सड़कों पर उतर आएंगे

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में यह लिखा है कि वर्ष 2021 में विश्व के बड़े देशों में गृह युद्ध जैसी परिस्थितियाँ बन जाएंगी। इन हालातों में लोग सड़कों पर उतर आएंगे।

राष्ट्रपति के  हत्या कि हो सकती है कोशिश

उनकी भविष्यवाणी में यह भी लिखा है कि साल 2021 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या कि कोशिश हो सकती है और वही दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को काफ़ी नुक़सान हो सकता है।

देखने को मिलेगा आध्यात्मिक झुकाव

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष 2021 तक लोग पहले से ज़्यादा जागरूक रहेंगे और मानव में एक नवीन ऊर्जा के साथ आध्यात्म के प्रति झुकाव देखने को मिलेगा।

तीसरे विश्व युद्ध की है आशंका

इस भविष्यवाणी में तीसरे विश्व युद्ध के बारे में भी बातें उल्लेखित है, इसमें तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई गई है। इस भविष्यवाणी को सत्य इसलिए माना जा रहा क्योंकि वर्ष अमेरिका एशिया में सबसे बड़े सैन्य अभ्यास शुरू हो चुका है।

2021 होगा सबसे हिंसक

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार साल 2021 सबसे अधिक हिंसक होगा और वर्तमान में भारत, फ्रांस सहित मध्य पूर्व के अधिकतर देशों में हिंसक प्रदर्शन जारी है।

मौजूदा स्थिति को देखते हुआ नास्त्रेदमस की भविष्यवाणीयाँ सत्य साबित हो रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published.