मृत्यु से पहले इंसान में दिखते हैं यह 10 संकेत और वयक्ति के शरीर से कुछ ऐसी गंध आती है

किसी भी मनुष्य की मृत्यु के रहस्य के बारे में वेदों और पुराणों में साफ-साफ बताया गया है। कि मृत्यु के कुछ समय पूर्व ही कई संकेत का वर्णन किया गया है उन सभी पुराणों के अनुसार किसी भी व्यक्ति को मृत्यु से 1 वर्ष पूर्व ही मिल जाती है उसकी मृत्यु की सूचना। तो आइए हम सभी शुरू करते हैं इस विषय पर बातचीत इन सभी विषय के बारे में खास तौर पर बताया गया है मार्कण्डेय पुराण में।

भोजन के बाद भूख का लगना

भोजन पूरा कर लेने के बाद भी भूख महसूस होने लगे, बार-बार खाने की चाहत बढ़ने लगे। जो व्यक्ति दाँतों को आपस में रगड़ने लगे। दिन रात अपने आस-पास किसी साया के होने का भय उतपन्न हो जाये। तो यह समझ लेना चाहिए कि व्यक्ति के जीवन में अधिक दिन शेष नहीं हैं।

नेत्रों में परछाई दिखना हो जाती है बंद

जिस व्यक्ति दूसरे के नेत्रों में अपनी परछाई दिखनी बंद हो जाये। जिसे रात में इंद्रधनुष और दिन में तारें दिखाई दें वह व्यक्ति शीघ्र ही मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। ये बातें आत्मा के शरीर बदलने की इच्छा का संकेत होती हैं।

जब शरीर से आने लगती हैं ऐसी गंध

जिसके शरीर से बकरे या मुर्दे जैसी गंध आने लगे और जिसे दिए कि जलने की गंध आनी बंद हो जाये, ऐसे व्यक्ति की आयु अधिक से अधिक 15 दिन शेष होती है। ऐसे समय में योग साधना करना चाहिए जिससे कि मृत्यु के समय कष्ट न हो।

ऐसी हो जाती हैं इन्द्रियाँ

किसी व्यक्ति की नाक अचानक टेढ़ी हो जाये, कान ऊंचे नीचे हो जाये बराबर न रहें, जीभ का रंग काला पड़ जाए और बाएँ आँखों से हमेशा पानी गिरने लगे तो ऐसे व्यक्ति के जीवन को समाप्त समझ लेना चाहिए

अपनी आवाज़ न दे सुनाई

यदि सपने में ऊँट या गधे पर बैठ कर ख़ुद को दक्षिण दिशा में जाते हुए देखें तो यह समझ लेना चाहिए तत्काल मृत्यु हो सकती है। ऐसे व्यक्ति को अपने कान बंद करने पर ख़ुद की भी आवाज़ नहीं सुनाई देती साथ ही आँखों की रौशनी भी ख़त्म हो जाती है।

10 माह ही शेष होता है जीवन

जिस व्यक्ति को स्वप्न में वमन, मूत्र और विष्ठा के अंदर स्वर्ण और चाँदी के दर्शन हों, ऐसे व्यक्ति का जीवन केवल 10 माह शेष होता है।

पानी पीने पर भी सूखने लगता है कंठ

अगर नहाने के तुरंत बाद वक्ष और पैर सूख जाए, पानी पीने के बाद भी कंठ सूखने जैसे लगे। हवा अंगों को भेद कर आर-पार जाती महसूस होए तो यह मृत्यु के संकेत होते हैं, ऐसे व्यक्ति की उम्र केवल 10 दिन ही शेष रह गई होती है।

इस दिशा में स्त्री ले जाये

अगर सपने में लाल या काले वस्त्र पहने हुए स्त्री हँसते गाते किसी व्यक्ति को दक्षिण दिशा कि ओर ले जाती दिखे, तो वह जीवित नहीं रहता। किसी नग्न व्यक्ति को स्वप्न में उछलते कूदते हुए देखने पर मृत्यु को करीब ही समझना चाहिए।

कीचड़ में ख़ुद को फँसा देखना

अगर स्वप्न में ख़ुद को कीचड़ के नदी या समुद्र में डूबता देखे, तो वह व्यक्ति तत्काल मृत्यु को प्राप्त होने वाला होता है। सपने में बाल, अंगारे, भस्म, साँप और बिना पानी वाले नदी को देखने पर 10 से 11 दिन में मृत्यु होने की संभावना होती है।

6 महीने ही जीवित रहते हैं ऐसे लोग

किसी के सिर पर गिद्ध, कबूतर, उल्लू, कौआ या कोई भी मांस का सेवन करने वाला पक्षी बैठ जाये तो वह व्यक्ति 6 माह से अधिक जीवित नहीं रहता।

Leave a comment

Your email address will not be published.