यह चार राशियाँ जिनकी होती है उनके लिए सोने की अंघूटी होती है लक्की

धर्मशास्त्रों में स्वर्ण को सर्वोत्तम धातु माना गया है, क्योंकि इसमें जंग नहीं लगती.स्वर्ण की चमक स्थायी होती है. इसलिए देवताओं के आभूषण बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है. इन मान्यताओं के समान स्वर्ण के बारे में अनेक दूसरी कथाएँ, धार्मिक उपाख्यान और उनके समर्थन में व्यक्तिगत अनुभवों की कहानिया है ,स्वर्ण धातु को हमारे हिंदू धर्म में शुरू से ही बहुत शुभ माना जाता है। देवी देवताओं के तस्वीरों में भी वे स्वर्ण आभूषणों से सजे हुए दिखते हैं। सोने के आभूषण को पहनना स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। ज्योतिष में भी इसके कई लाभ बताये जाते हैं, खासकर 4 राशियाँ ऐसी हैं जिनके लिए सोने की अंगूठी को धारण करना बहुत ही शुभ बताया गया है।

स्वर्ण से बढ़ती है एकाग्रता
अध्यात्म और ज्योतिष दोनों में ही स्वर्ण आभूषणों की अपनी-अपनी मान्यता है। वहीं स्वास्थ्य पर ही सोने की अंगूठी पहनने के लाभ होते हैं। ज्योतिष के अनुसार तर्जनी उँगली में स्वर्ण अंगूठी पहनने से एकाग्रता बढ़ती है, साथ ही यह भी माना जाता है कि इससे राजयोग की प्राप्ति के योग बनते हैं।

वैवाहिक जीवन की बाधा दूर होती है
मान्यता है कि सोने के आभूषण पहनने से वैवाहिक जीवन की बाधा दूर होती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय बनाने में भी स्वर्ण की बड़ी भूमिका है, यही कारण है कि विवाह के बाद सोने के गहने भेंट स्वरूप दिए जाते हैं।

संतान सुख की होती है प्राप्ति
ऐसा माना जाता है कि अनामिका उँगली में सोने की अंगूठी पहनने से संतान प्राप्ति के योग बनने लगते हैं। यदि संतान सुख मिलने में बाधा आ रही है तो इसे ज़रूर आजमाएँ।

सिंह राशि को मिलता है शुभ फल
सिंह राशि के जातकों को सोने के गहने ज़रूर पहनने चाहिए, इनके भाग्य लिए स्वर्ण धातु का उपयोग बहुत प्रभावी माना जाता है। यह इनकी ऊर्जा एवम उत्साह में बढोत्तरी करता है।

कन्या राशि वालों को मिलती है समृद्धि
कन्या राशि के जातकों को स्वर्ण आभूषण ज़रूर धारण करना चाहिए। इससे इनके जीवन में ऐश्वर्या, धन वैभव का आगमन होता है। कन्या राशि वालों की इच्छा पूरी करने में स्वर्ण आभूषण बड़ी भूमिका निभाते हैं।

तुला राशि वालों की क़िस्मत जाग उठती है
तुला राशि के जातकों के विषय में कहा जाता है कि सोने के गहने पहनने से उनकी सोई क़िस्मत जाग सकती है। स्वर्ण से बनी अंगूठी पहनना इनके लिए विशेष लाभकारी होती है। यह बल प्रदान करता है, साथ ही रोग और शत्रुओं से रक्षा करता है।

धनु राशि वालों के पूरे होते हैं काम
धनु राशि के जातकों के लिए सोने से बने गहने बहुत शुभ माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है इससे इनके सभी काम जल्दी पूरे होते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि सोने के आभूषणों को पैर में नहीं पहनना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published.