कुंडली में है सूर्य का दोष तो जरूर करें मकर संक्रांति के दिन यह उपाय

हर वर्ष मकर संक्रांति का त्योहार पूरे भारतवर्ष में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति के त्योहार धार्मिक मान्यता के साथ सभी बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है इसी कुछ लोगों ने खिचड़ी नाम से भी संबोधन किया है तथा कई जिलों में इसे अभी भी इसी नाम से संबोधित किया जाता है वैसे इस साल का पर्व मनाया जाने वाला है 14 जनवरी को जो कि एक बहुत ही शुभ मुहूर्त के दिन होने वाला है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ उपाय जो इस दिन किये जा सकते हैं। जी दरअसल कहा जाता है इस दिन सूर्यदेव की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति को मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। वहीँ अगर आपकी कुंडली में सूर्य दोष है तो आप इन उपायों को जरूर आजमाए।

*अगर किसी की कुंडली में सूर्य नीचे की स्थिति में हो या सूर्य दोष हो तो ऐसे लोगों को मकर संक्रांति के दिन घर में सूर्य यंत्र की पूजा करनी चाहिए। इससे लाभ होता है और पैसों की दिक्कत भी दूर हो जाती है।

* कहा जाता है अगर जीवन में बड़ी परेशानियां चल रहीं हैं तो उन्हें दूर करने के लिए मकर संक्रांन्ति के दिन कुंकम, लाल फूल और गांगाजल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इसके अलावा ऊं घृणि सूर्याय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें।

* कहते हैं मंकर संक्रांति के दिन कंबल, गर्म कपड़े,अनाज जैसी चीजों का दान करने से घर में सुख- समृद्धि आती है।

* शास्त्रों को माने तो मकर संक्रांति के दिन गुड़ और चावल को जल में बहा देने से सूर्य भगवन खुश हो जाते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इस दिन गुड और चावल मिलाकर खाने से भी लाभ होता है।

* कहते हैं कुंडली से सूर्य दोष को दूर करने के लिए मकर संक्रांति के दिन तिल का भोजन करना चाहिए।

* सूर्य दोष हो तो मकंर संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा कर लाल रंग के फूल और लाल चंदन का लेप लगाना चाहिए। इसके अलावा ऊं भास्करा नम: का एक हजार बार जाप करना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published.