Home / ज्ञान / गोताखोरों ने दुनिया की सबसे बढ़ी समुद्री सुरंग खोज निकाली जिसकी लम्बाई 347 किलोमीटर है इसमें छिपे है दुनिया के सबसे खतरनाक रहस्य

गोताखोरों ने दुनिया की सबसे बढ़ी समुद्री सुरंग खोज निकाली जिसकी लम्बाई 347 किलोमीटर है इसमें छिपे है दुनिया के सबसे खतरनाक रहस्य

पृथ्वी अपने अंदर बहुत से ऐसे अनसुलझे रहस्य लेकर बैठी जिसकी खबर आज के आधुनिक ज़माने को भी नहीं है। ब्रह्माण्ड बहुत ही अजीब है जिसमे लाखो करोड़ो ऐसे रहस्य दफ़न है जिसका आप हम अन्दाज़ा भी नहीं लगा सकते है। हर रोज धरती के किसी न किसी कोने में कुछ न कुछ ऐसा खोजा जाता है जो हमें आश्चर्य में डाल देता है। और हम शायद कभी इसकी कल्पना भी नहीं कर पाते ऐसे ही एक समुद्री सुरंग के बारे में बताते है हम आपको –

हम उसी समुद्र की बातें कर रहे हैं जिसकी कोई सीमा नहीं होती। यह गहरा समंदर अथाह होता है। आपको भी यह जानने के बाद आश्चर्य होगा की पिछले कुछ सालों पहले मैक्सिको में दुनिया की सबसे लंबी पानी की गुफा (Mexico’ s world longest water tunnel) की खोज की गई थी। इसकी लंबाई लगभग 216 मील यानी 347 किलोमीटर है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह गुफा किसी भूल भुलैया वाले जगह से कम नहीं है।

कभी यहाँ माया सभ्यता का बसेरा था
वैज्ञानिकों के लिए भी मैक्सिको के पूर्वी तट से यूकाटन प्रायद्वीप (Yucatán Peninsula) में मिली यह गुफा अब सोचनीय विषय बन चुकी है। इससे सम्बंधित वैज्ञानिकों और गोताखोरों का ऐसा कहना है कि इस गुफा से माया सभ्यता (Maya civilization) के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। ऐसा इसलिए कहाँ जा रहा है क्योंकि जो यूकाटन प्रायद्वीप है वह माया लोगों के स्मारकीय अवशेषों से भरा पड़ा है। बहुत पहले इस इलाके में माया सभ्यता का ही बसेरा था यानी यहाँ माया सभ्यता के लोग ही रहा करते थें।

सही लंबाई का पता दूसरी बार मापने के बाद चला
यूकाटन प्रायद्वीप (Yucatán Peninsula) वाले क्षेत्र को आवास 358 जलमग्न गुफा प्रणाली के लिए भी जाना जाता है, जिसकी लंबाई 1, 400 किलोमीटर से अधिक है। इन प्रणालियों में सबसे बड़ा Sac Actun को माना जाता है। ग्रान एक्रूफायर माया (GAM) नामक समूह जो इसके संरक्षण के लिए काम कर रहा है, उसका ऐसा मानना है कि पहली बार इस गुफा को 163 मील की दूरी तक मापा गया था, लेकिन चल कर इस बात का पता चला कि किस गुफा की लंबाई 163 मिनट नहीं है बल्कि उससे भी ज़्यादा है। यानी वास्तव में इस गुफा की लंबाई 216 मील लंबी है, जो 53 मील की दूरी तक गुफा डोस ओजोस सिस्टम जुड़ी है।

इस तरह आज हमने आपको बताया मैक्सिको में दुनिया की सबसे लंबी पानी की गुफा (Mexico’s world longest water tunnel) के ऐसे रहस्य के बारे में जिसके बारे में लगातार वैज्ञानिकों और गोताखोरों द्वारा खोज की जा रही है।