सावन का तीसरा महीना सबसे महत्वपूर्ण होता है यह बात आप किसी भी पंडित या जिसे मुन्नी से अवश्य ही पूछ सकता हूं इस साल भी श्रवण मास का तीसरा सोमवार इस बार 20 जुलाई को पड़ने वाला है जोकि अत्यंत शुभ दिन माना जा रहा है जितने भी शिव भक्त होंगे वह लोग इस दिन से तो अच्छे से परिपक्व होंगे और इस दिन की महत्वता को बहुत ही अच्छे से समझते हैं। सावन माह में शिव भक्तों की भारी भीड़ मंदिरों में जमा होती है। लोग पूरे विधि-विधान के साथ तीनों लोकों के स्वामी भगवान शिव जा पूजन करते हैं। हालांकि कोरोना महामारी के कारण इस बार यह नजारा देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि फिर भी भक्तजन घरों में ही भगवान का जलाभिषेक कर रहे हैं। साथ ही रुद्राभिषेक करने से भी आप कई लाभ पा सकते हैं।
जानिए रुद्राभिषेक के बारे में
केवल रूद्र का अभिषेक करने से ही आप सभी देवों की भी विशेष कृपा पा सकते हैं। कहा जाता है कि रूद्र का अभिषेक करने से भी देवों का भी अभिषेक करने का फल मनुष्य को उसी पल प्राप्त हो जाता है। इतना ही नहीं रुद्राभिषेक में इस पूरी दुनिया की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने की शक्ति मौजूद है। इस दिन आप आप पृथक-पृथक पदार्थों से अभिषेक कर इच्छित फल पाना चाहते हैं, तो आपको इसमें अवश्य सफलता मिलेगी।
– दूध से रुद्राभिषेक करने से आपको पुत्र की प्राप्ति होगी।
– वहीं यदि आप गन्ने के रस से अभिषेक करते हैं, तो आपको यश उत्तम पति/पत्नी की प्राप्ति होगी।
– कर्ज से छुटकारा चहिते हैं, तो आपको इसके लिए शहद से रुद्राभिषेक करना चाहिए।
– वहीं कुश एवं जल से अभिषेक करने से रोग में मुक्ति मिलती है।
– पंचामृत से रुद्राभिषेक करने से अष्टलक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
– साथ ही अगर आप तीर्थों के जल से रुद्राभिषेक करते हैं, तो आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी।