अजय देवगन भी बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से एक हैं। अजय देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री में लंबे समय से हैं। अजय देवगन की फिल्में पिछले 30 सालों से करोड़ों की कमाई कर रही हैं। अजय देवगन न केवल एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं बल्कि एक बेहतरीन फिल्म निर्माता भी हैं।
अभी कुछ दिन पहले अजय देवगन ने अपनी पत्नी काजोल को लेकर एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम है हेलीकॉप्टर इला। आपको बता दें कि अजय देवगन 50 साल के हो गए हैं, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अजय देवगन एक साल में कितने करोड़ रुपये कमाते हैं। . इतना ही नहीं अजय देवगन के पास खुद का जेट प्लेन भी है। वहीं उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक है।
आपको बता दें कि अजय देवगन की सालाना आमदनी 32 करोड़ रुपये है। और उनकी कुल संपत्ति 260 करोड़ रुपये है। अजय देवगन पिछले कई सालों से 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई वाली फिल्में बना रहे हैं। अजय देवगन एक फिल्म के लिए 22 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। और एक विज्ञापन के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। पिछली बार अजय देवगन ने 6 करोड़ रुपये का आयकर दिया था।अजय देवगन को महंगी लग्जरी कारों का बहुत शौक है।
उनके पास जो मासेराती क्वाट्रोपोर्टो है, उसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की रेंज रोवर भी है।मुंबई के अलावा अजय देवगन का घर भी महंगे शहर लंदन में है। इस घर की कीमत 60 करोड़ रुपए है। अजय देवगन के भी मुंबई में दो बंगले हैं। जिनमें से एक जुहू में और दूसरा मालगाडी रोड पर स्थित है।इन दोनों घरों की कीमत 25 करोड़ रुपये है।
इन सबके अलावा अजय देवगन के पास एक प्राइवेट जेट भी है। इस जेट की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। इस जेट का नाम हॉकर 800 है। इस प्राइवेट जेट में फैमिली के साथ हॉलिडे पर जाते हैं अजय अजय के प्रोडक्शन हाउस की कीमत 100 करोड़ रुपये है। हाल ही में उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म द बिग बुल रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।