सूर्य नमस्कार का अपना अलग ही एक महत्व है। ये आसन सभी योगासनों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, इसके नियमित रूप से अभ्यास व्यक्ति को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है।लेकिन ये करना आसान भी नहीं होता। इसी आसान को करके पहाड़ के युवा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जी हाँ विजय प्रकाश जोशी एक मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर चर्चा में आए। उन्होंने अपने इस अजब कारनामे से न सिर्फ प्रदेश का नाम रोशन किया है। बल्कि एक मिसाल कायम कर देश की संस्कृति को भी पहचान दिलाई है।
आपको बता दें कि विजय पिथौरागढ़ के जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में बच्चों को निशुल्क योग के गुर सिखाते हैं। जैसे हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई पैशन होता है, वैसे ही विजय के लिए योग उनकी जिंदगी है। योग के प्रसार को ही उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है। हाल में विजय एक मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर चर्चा में आए। विजय का यह रिकॉर्ड पहले एक मिनट में 17 बार सूर्य नमस्कार करने का था।
बता दें कि नया रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्होंने लगातार तीन महीनों तक रोज चार घंटे अभ्यास किया और एक मिनट में सबसे तेज 21 बार सूर्य नमस्कार करने का कीर्तिमान बनाने में कामयाब रहे। अब उन्होंने लिम्का बुक और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी आवेदन किया है। विजय की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में जश्न का माहौल है। आपको बता दें कि सूर्य नमस्कार के अभ्यास से व्यक्ति का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है।