माथे पर तिलक लगाते हैं तो दिमाग में सेराटोनिन और बीटा एंडोर्फिन का स्राव संतुलित तरीके से होता है, जिससे उदासी दूर होती है और मन में उत्साह जगता है. यह उत्साह मनुष्य को अच्छे कामों में लगाता है. साथ ही इससे तनाव कम होता है और सिरदर्द की समस्या में कमी आती है.धार्मिक तौर पर हम सब रोली, हल्दी, चंदन, भस्म, कुमकुम आदि का तिलक लगाते हैं। किन्तु ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तिलक अपनी राशि के मुताबिक, लगाया जाए तो ये कहीं अधिक प्रभावी होता है। इसे लगाने से राशि का स्वामी ग्रह प्रबल होता है तथा मनुष्य को बहुत से फायदे मिलते हैंं। इससे मनुष्य के शरीर में बहुत तेजी से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है तथा वो पूर्ण एकाग्रता के साथ किसी भी काम को करता है। इससे उसकी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की के योग का निर्माण होता है। यहां जानिए राशि के अनुसार कौन सा तिलक लगाना चाहिए।
मेष: इस राशि वालों को हमेशा लाल कुमकुम अथवा रोली का तिलक लगाना चाहिए क्योंकि मेष का स्वामी मंगल होता है। मंगल का रंग लाल माना गया है।
वृष: ये शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। ऐसे व्यक्तियों को मस्तक पर सफेद चंदन लगाना चाहिए। यदि सफेद चंदन न हो तो दही से मस्तक पर तिलक लगा सकते हैं।
मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए अष्टगंध का तिलक लगाना बेहद शुभ माना गया है। अष्टगंध आठ गंधद्रव्यों का संग्रह होता है। ये दो प्रकार का होता है शैव तथा वैष्णव। गृहस्थ व्यक्तियों को शैव अष्टगंध का इस्तेमाल करना चाहिए।
कर्क: इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा का कलर सफेद होता है। ऐसे व्यक्तियों को सफेद कलर का चंदन मस्तक पर लगाना