Home / ज्ञान / अगर भोलेनाथ की करते हो पूजा अर्चना तो उनके पढ़े यह खास मंत्र सभी समस्या होंगी दूर

अगर भोलेनाथ की करते हो पूजा अर्चना तो उनके पढ़े यह खास मंत्र सभी समस्या होंगी दूर

सावन माह के महीने में अगर आप भोलेनाथ की यह खास मंत्र पढ़ते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी ,उन्हीं में से एक उपाय है शिव के मन्त्रों का जाप करना। ये मन्त्र भक्तों की हर पीड़ा को हर लेते हैं। आइए तो जानते हैं तीनों लोकों के स्वामी भगवान शंकर के कुछ चमत्कारिक और प्रभावशाली मन्त्रों के बारे में।

ये हैं भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र –

ॐसाधो जातये नम:।।
ॐ वाम देवाय नम:।।
ॐ अघोराय नम:।।
ॐ तत्पुरूषाय नम:।।
ॐ ईशानाय नम:।।
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

महामृत्युंजय मंत्र

मानव शरीर को यह मंत्र निरोगी बनाए रखने में फायदेमंद साबित होता है। ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

रूद्र गायत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विदमहे, महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्।।

शिव जी का मूल मंत्र
ॐ नमः शिवाय।

भगवान शिव के मूल मन्त्र की बात करें तो ॐ नमः शिवाय शिव जी का मूल मंत्र है। इस मंत्र के पाठ से शिव जी अपने भक्तों की हर पीड़ा को हर लेते हैं। इस मंत्र का जप कोई भी बेहद आसानी के साथ कर सकता है ।