Home / समाज / मज़दूर ने खुदाई में पाया 135 करोड़ रुपये का हीरा, 2 साल पहले इसी स्थान से मिला था एक 297 करोड़ का कीमती रत्न

मज़दूर ने खुदाई में पाया 135 करोड़ रुपये का हीरा, 2 साल पहले इसी स्थान से मिला था एक 297 करोड़ का कीमती रत्न

इस दुनिया में जितने भी सबसे ज़्यादा महंगे रत्न मिलते हैं, हीरा भी उन्हीं में से एक है। जिसे ये मिल जाए वह रातों रात करोड़पति बन जाएगा। आज तक-तक कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों को ऐसे कीमती रत्न मिले हैं।

अभी हाल ही में अफ्रीका स्थित एक खदान में से 442 कैरेट का एक हीरा वहाँ काम करने वाले एक मज़दूर को मिला है। जो दक्षिणी अफ्रीका कि इस खदान का नाम लेसोथो (Lesotho) है, लेसोथो की लेटसेंग नामक (Letseng) खदान में खुदाई में मिला है। जिसकी क़ीमत करीब 135 करोड़ है।

कहा जाता है कि लेटसेंग खदान में कई कीमती रत्न मिलते रहते हैं और इसमें से मिलने वाले हीरों की साइज और क्वॉलिटी भी बहुत अच्छी होती है, इसलिए वे बहुत महंगे भी होते हैं। जेम डायमंड लिमिटेड ने इस हीरे को 442 कैरेट का घोषित किया। इस कम्पनी के CEO क्लिफोर्ड एलफिक के अनुसार इस साल में जितने भी कीमती रत्न लेसटेंग खदान में से पाए गए हैं, उनमें ये हीरा सर्वाधिक कीमती है। वैसे कुछ हीरे की जानकारी रखने वाले लोग ऐसा भी कहते हैं कि अभी इसके सही दाम का पता लगाने में थोड़ा टाइम लग सकता है।

एक और ख़ास बात ये है कि लगभग दो वर्ष पूर्व इसी लेटसेंग खदान में से 910 कैरेट का बताया जाने वाला एक महंगा रत्न खुदाई में मिला था। जो गोल्फ की दो गेंदों के समान साइज का था और ये रत्न 40 मिलियन डॉलर यानी लगभग 297 करोड़ रुपयों में बेचा गया था। इस खदान में इस तरह के कीमती रत्न अक्सर मिला करते हैं, जो अच्छी गुणवत्ता वाले होते हैं और करोड़ों रुपयों में बेचे जाते हैं।