Home / ज्ञान / सावन के इस पावन पर्व पर जाने यहां जरूरी बातें हैं……………

सावन के इस पावन पर्व पर जाने यहां जरूरी बातें हैं……………

मध्य प्रदेश: हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना 25 जुलाई से शुरू होकर 22 अगस्त को खत्म होगा. इस दौरान कुल चार सोमवार होते हैं, जिनमें से प्रत्येक सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा की जाती है। यह महीना भगवान शिव और देवी पार्वती की विशेष पूजा के लिए जाना जाता है।

इसके लिए शहर भर के शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर, गुफा मंदिर सहित सभी प्रसिद्ध मंदिरों में विशेष व्यवस्था की जा रही है। चूंकि यह कोरोना काल है इसलिए मंदिरों में श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए ऐसी व्यवस्था की जा रही है। मंदिरों में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को ही प्रवेश मिलेगा।

इसके लिए मंदिरों में बैरिकेडिंग के साथ ही गोल घेरे भी बनाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार श्रावण मास के पहले सोमवार को राजधानी के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इस बार भक्त दूर से ही देवी के दर्शन कर सकेंगे। मंदिरों में शिव पूजा और अभिषेक होगा, जिसे पुजारी करेंगे। भक्तों को केवल दर्शन करने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने की अनुमति होगी।