Home / खबरे / उत्तराखंड की ‘भारत वाटिका’ में उगाए 24 प्रजातियों के विभिन्न पेड़, पुलवामा शहीदों की याद में बनी है वाटिका

उत्तराखंड की ‘भारत वाटिका’ में उगाए 24 प्रजातियों के विभिन्न पेड़, पुलवामा शहीदों की याद में बनी है वाटिका

उत्तराखंड वन विभाग  ने एक अद्भुत पहल के तहत हल्द्वानी में एक एकड़ में एक ऐसा उद्यान तैयार किया है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों में पाए जाने वाले वृक्षों की प्रजातियां लगायी गयी हैं। इसका नाम ‘भारत वाटिका’ रखा गया है। ये देश में यह पहला ऐसा स्थान हैं, जहां देश के अलग-अलग राज्यों के पेड़ एक जगह मिल जाएंगे। इस उद्यान को पुलवामा शहीदों को समर्पित किया गया है।

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जांबाज जवानों की याद में वन अनुसंधान शाखा की ओर से पुलवामा वाटिका तैयार की गई है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हल्द्वानी आते हैं।इस उद्यान का उद्घाटन विद्यालय में पढ़ने वाली दो लड़कियों ने किया है। इस उद्यान में 28 राज्यों और पांच केंद्रशासित प्रदेशों की 24 प्रजातियों के वृक्ष हैं। जिसमें आम, बरगद, पीपल, नारियल और साल के ऐसे वृक्ष हैं, जो कई राज्यों में पाए जाते हैं।

आपको बता दें कि भारत वाटिका में महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के आम, राजस्थान और तेलंगाना के खेजारी, गुजरात, मध्य प्रदेश के बरगद, बिहार हरियाणा और उड़ीसा के ब्रिक्स बरगद, बिहार हरियाणा उड़ीसा के पीपल, केरल और तमिलनाडु के नारियल, असम और अरुणाचल के होलोंग, छत्तीसगढ़ और झारखंड के शाल, उत्तराखंड के बुरांश, उत्तर प्रदेश के अशोक, पश्चिम बंगाल के चितवन, तेलंगाना के जामी आंध्रप्रदेश के नीम, हिमाचल के देवदार, लक्ष्यदीप के ब्रेड फ्रूट और कर्नाटक के चंदन के पेड़ लगाए गए हैं। इन वृक्षों के अलावा भारत वाटिका में पीपल, सीता, अशोक, चिनार, चंदन, देवदार, रोडोर एंड रन, व्हाइट टीक समेत कई अन्य जातियों के भी वृक्ष हैं। इसके अलावा वन अनुसंधान शाखा के वैज्ञानिक तुलसी की 15 प्रजातियों के साथ पीपल, बरगद, आंवला, बेलपत्र, पाकड़ समेत कई प्रजातियों के संरक्षण को लेकर काम कर रहे हैं।