Home / समाचार / इस पब की छत पर लटके हुए हैं २० लाख रुपए , पर नोट किसी भी काम के नहीं है

इस पब की छत पर लटके हुए हैं २० लाख रुपए , पर नोट किसी भी काम के नहीं है

लोगों पर खाने के लिए पैसे नहीं होते और इन महाशय ने अपनी पब की छत पर 2000000 रुपए के नोट लगा रखे हैं पर फिर भी इन्हें कोई नहीं चुराता और ना ही यह मार्केट में चलते हैं जानिये आखिर क्या है वजह नोट लगाने की और इसके मार्किट में न चलने की

पब के मालिक मार्टिन मैकगुएर और उनकी पत्नी हैं। दोनों ने 1977 में इसकी शुरुआत की थी। पब खुलने के बाद सबसे पहले कस्टमर ने मौली को एक डॉलर की टिप दी थी। उन्होंने इस डॉलर पर डेट लिखकर अपने गुडलक के रूप में इसे लटका दिया था।

. मैक गुएर्स आयरिश पब (Mac Guerce Irish Pub) अपनी इंटीरियर डिजाइन को लेकर सुर्खियों में है। ये पब अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida ) में है। पब की सीलिंग में स्टाइलिश लाइटों के साथ-साथ नोट लटकाए गए हैं। ये कोई नकली नहीं बल्कि असली नोट हैं। पब की सीलिंग में करीब 20 लाख डॉलर के नोट लटकाए गए हैं। इतना ही नहीं इस पब के मालिक सीलिंग में लटकाई गई रकम को अपनी संपत्ति मानते हुए इसका टैक्स भी देते हैं।

कौन है पब का मालिक
पब के मालिक मार्टिन मैकगुएर और उनकी पत्नी हैं। दोनों ने 1977 में इसकी शुरुआत की थी। पब खुलने के बाद सबसे पहले कस्टमर ने मौली को एक डॉलर की टिप दी थी। उन्होंने इस डॉलर पर डेट लिखकर अपने गुडलक के रूप में इसे लटका दिया था। उसके बाद से जब कस्टमर इस पब में आते थे अपनी ऑटोग्राफ दी हुई एक नोट सीलिंग में लटकाने के लिए देते थे जिसके बाद कलेक्शन बढ़ता गया और आज सीलिंग पर लाखों डॉलर के नोट लटके हुए हैं। इसके बाद ये धीरे-धीरे एक परंपरा बन गई।

15 हजार वर्ग फीट में फैला है पब
मैकगुएर के एक करीबी के अनुसार, यह पब 15 हजार वर्ग फीट में फैला है और सीलिंग पर डॉलर लटके हुए हैं। सीलिंग में जगह कम हुई तो अब दीवारों में भी डॉलर लटकाना शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें- गजबः 27 बार प्रेग्नेंट हुई महिला, 16 बार दे चुकी है जुड़वा को जन्म, 2 पत्नियों से अब तक हो चुके हैं 87 बच्चे

बाहर नहीं चलते हैं नोट
पब में इतनी रकम लटकी होने की जानकारी के बाद कई बार इस पब में चोरी की भी कोशिश हुई लेकिन हर बार चोर पकड़ा गया। कई लोग यहां से डॉलर ले जाते हैं मगर वे चलते नहीं क्योंकि डॉलर पर टिप मिलने की तारीख लिखी रहती है। मार्कर से तारीख लिखी होने के कारण पुलिस इसे पहचान लेती है।